राष्ट्रपति सचिवालय

मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

Posted On: 27 SEP 2023 6:47PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“मिलाद-उन-नबी के अवसर पर, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

पैगंबर मुहम्मद ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएँ हमें सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

आइए, हम उनके आदर्शों को याद रखें और मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

***

एमजी/एमएस/एजी/एमपी



(Release ID: 1961413) Visitor Counter : 243