उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2023 6:34PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गणेश चतुर्थी की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है -

“मैं गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो नई शुरुआत और नई आकांक्षाओं के वादे का प्रतीक है।

बाधाओं को दूर करने वाले भगवान विघ्नहर्ता की दयालु उपस्थिति हमें हमारे रास्ते में आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी और सभी के जीवन में खुशी, सकारात्मकता एवं समृद्धि लाएगी।''

******

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1958672) आगंतुक पटल : 369
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil