सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मेरी माटी, मेरा देश अभियान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को एक श्रद्धांजलि  है : अनुराग सिंह ठाकुर


केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने मुंबई में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित अमृत कलश यात्रा का उद्घाटन किया

Posted On: 15 SEP 2023 5:19PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मुंबई में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र, मुंबई द्वारा आयोजित अमृत कलश यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, श्री ठाकुर ने सभी लोगों से भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के जश्न में भाग लेने और उन साहसी आत्माओं का सम्मान करने की अपील की, जो अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर श्री ठाकुर ने युवाओं से इस प्रयास में सक्रिय रूप से भाग लेने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में योगदान देने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि पूरे भारत से एकत्र की गई यह पवित्र मिट्टी दिल्ली में युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका को आकार देगी। श्री ठाकुर ने कहा कि यह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली सबसे गहरी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने नागरिकों से 2047 तक खुशहाल  भारत बनाने के लिए खुद को समर्पित करने की अपील की।

एमजी/एमएस/आरपी/आईएम/एसके


(Release ID: 1958469) Visitor Counter : 143
Read this release in: English , Urdu , Marathi , Odia