राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 06 SEP 2023 5:58PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया है। श्री श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से 'निष्काम कर्म' का संदेश दिया।

आइए हम सभी भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।''

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

***

एमजी/एमएस/वीएल/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1955245) आगंतुक पटल : 487
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil