ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक के पदों के लिए www.rojgarsevak.org वेबसाइट पर धोखाधड़ी वाली रिक्तियों का विज्ञापन – ग्रामीण विकास मंत्रालय

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2023 5:25PM by PIB Delhi

हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक के पद के लिए www.rojgarsevak.org वेबसाइट/लिंक पर कुछ फर्जी रिक्तियों का विज्ञापन दिया गया है। रिक्तियां महात्मा गांधी नरेगा के नाम से अपलोड की गई हैं।

केंद्रीय मंत्रालय ऐसी प्रकाशित रिक्तियों का खंडन करता है, इसे धोखाधड़ी बताता है और देश के आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे ऐसे धोखाधड़ी वाले विज्ञापन के जाल में न फंसें।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस मामले में किसी भी व्यक्ति को होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय का इस वेबसाइट की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसी भी रूप में किसी भी भाग या संपूर्ण सामग्री का पुनर्वितरण या पुनरुत्पादन सख्त वर्जित है।

***

एमजी/एमएस/एसकेएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1954156) आगंतुक पटल : 903
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi