उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने नवरोज़ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
15 AUG 2023 4:27PM by National
मैं नवरोज़ के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो पारसी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
नवरोज़ का त्योहार, पुनर्जीवन, आशावाद और उम्मीद का प्रतीक है, जो मित्रों और परिवार के लिए रिश्तेदारी, एकता और भाईचारे के समारोह में एकजुट होने का अवसर है।
ईश्वर करे, यह नवरोज़ सभी के जीवन में स्वास्थ्य, प्रसन्नता और समृद्धि लाए।
***
एमजी/एमएस/एसकेजे/डीसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1949059)
आगंतुक पटल : 418