उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लोगों  की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2023 5:20PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना की।

एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा:

"हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लोगों की हुई मौत से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।"

***

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1948648) आगंतुक पटल : 259
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil