कोयला मंत्रालय
सातवें दौर की वाणिज्यिक नीलामी के दूसरे दिन कुल तीन कोयला खदानों की नीलामी हुई
भूगर्भीय भंडार संयुक्त रूप से 1,499.40 मिलियन टन है
प्रविष्टि तिथि:
02 AUG 2023 6:50PM by PIB Delhi
कोयला मंत्रालय ने कोयले के वाणिज्यिक खनन के उद्देश्य से कोयला खदानों की नीलामी के 7वें दौर और 6वें दौर के दूसरे भाग के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रिया 29 मार्च, 2023 को शुरू की थी। इसके तहत लगाई गई सभी बोलियों के मूल्यांकन के बाद छह कोयला खदानों के लिए अग्रिम ई-नीलामी 01.08.2023 से प्रारंभ हो हुई थी।
तीन कोयला खदानों को नीलामी प्रक्रिया के दूसरे दिन नीलाम करने के लिए रखा गया था, जिनमें से एक खान सीएमएसपी कोयला खदान थी और दो अन्य एमएमडीआर कोयला खदानें थीं। इन कोयला खानों का विवरण इस प्रकार है:-
इनमें से एक खदान का पूरी तरह से अन्वेषण किया जा चुका है, जबकि अन्य दो खानों का अन्वेषण आंशिक रूप से हुआ हैं।
तीनों कोयला खदानों का भूगर्भीय भंडार संयुक्त रूप से 1,499.40 मिलियन टन है।
इन कोयला खदानों के लिए कुल उच्च दर क्षमता पीआरसी 4.00 मिलियन टन प्रति वर्ष है।
नीलामी के दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार से हैं:
|
क्रम संख्या
|
खदान का नाम
|
राज्य
|
पीआरसी (एमटीपीए)
|
(भूगर्भीय भंडार एमटी)
|
अंतिम बोली लगाई गई
|
आरक्षित मूल्य (%)
|
अंतिम प्रस्ताव (%)
|
|
1
|
मिनाक्षी वेस्ट
|
ओड़िशा
|
उपलब्ध नहीं
|
950.00
|
हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड
|
4.00
|
33.75
|
|
2
|
नार्थ धडू (ईस्टर्न पार्ट)
|
झारखण्ड
|
4.00
|
439.00
|
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड
|
4.00
|
6.00
|
|
3
|
पाठोरा ईस्ट
|
मध्य प्रदेश
|
उपलब्ध नहीं
|
110.40
|
श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड
|
4.00
|
43.75
|
ये कोयला खदानें कार्यान्वित होने पर ~450 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करेंगी (उनके अलावा, जिन कोयला खानों का आंशिक रूप से अन्वेषण किया गया है), इन कोयला खदानों की गणना पीआरसी पर की गई है। ये खदानें ~600 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को आकर्षित करेंगी और साथ ही ~5,408 लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी।
***
एमजी/एमएस/एनके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1945253)
आगंतुक पटल : 390