रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार तट के पास राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को बचाया

Posted On: 27 JUL 2023 7:25PM by PIB Delhi

 भारतीय तटरक्षक बल ने 27 जुलाई, 2023 को कर्नाटक में कारवार तट के पास अरब सागर में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक शोध जहाज आरवी सिंधु साधना पर सवार आठ वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को सफलतापूर्वक बचाया। तट से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर स्थित अनुसंधान पोत के इंजन में खराबी आ गई थी और इसने संकट का संकेत दिया था।

एनआईओ के इस अत्याधुनिक अनुसंधान पोत के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और अनुसंधान डेटा से लैस होने के कारण स्थिति गंभीर थी। इसके अतिरिक्त, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील कारवार समुद्र तट के पास होने के कारण डूबने पर परिणामस्वरूप प्राचीन समुद्री पर्यावरण में भारी तेल रिसाव और विनाशकारी प्रदूषण होने की संभावना भी थी।

भारतीय तटरक्षक बल संकट की सूचना मिलने पर तुरंत सक्रिय हो गया और और उसने एक अत्याधुनिक जहाज को कुशल दल के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेज कर प्राथमिकता से बचाव अभियान की शुरुआत की। आपदा की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल जहाज की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय हो गया,जिससे संवेदनशील इकोसिस्टम की रक्षा के साथ-साथ जहाज को भटकने से बचाया जा सके।

खराब मौसम, तटरेखा से जहाज की दूरी और जहाज के विशाल आकार जैसी चुनौतियो के बावजूद, भारतीय तटरक्षक दल जहाज को गोवा तक सुरक्षित लाने मे सफल रहा और इस बचाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। एनआईओ जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

******

एमजी/एमएस/आरपी/पीएस/एजे



(Release ID: 1943504) Visitor Counter : 303


Read this release in: English , Urdu , Telugu