सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को सम्मानित किया


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने श्री लोहिया को राष्ट्र को गौरवान्वित करने के उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2023 5:36PM by National

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को सम्मानित किया, जिन्होंने इंग्लिश चैनल को दोनों तरफ से पार करके इतिहास रचा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VDSM.jpg

इस अवसर पर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने देश को गौरवान्वित करने के उत्कृष्ट प्रयास के लिए श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी। उन्होंने श्री सतेंद्र सिंह लोहिया से उनकी सफल और प्रेरक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बातचीत की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QQ0N.jpg

श्री सतेंद्र सिंह लोहिया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव श्री राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की। श्री राजेश अग्रवाल ने ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे स्पोर्ट्स सेंटर के लिए श्री सतेंद्र सिंह लोहिया से सुझाव लिये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00353CX.jpg

सतेंद्र सिंह ने इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

****

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 1943420) आगंतुक पटल : 364
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil