प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ओडिशा के गंजम जिले में भीषण बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है
उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है
प्रविष्टि तिथि:
26 JUN 2023 12:12PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के गंजम जिले में भीषण बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“ओडिशा के गंजम जिले में हुई भीषण बस दुर्घटना से व्यथित हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे - प्रधानमंत्री’’
*******
एमजी/एमएस/आरपी/आईपीएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1935350)
आगंतुक पटल : 516
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam