मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
कृषि भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Posted On:
21 JUN 2023 2:39PM by PIB Delhi
भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले पशुपालन और डेयरी विभाग में भी उसके सभी अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायतशासी निकायों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - 2023 का आयोजन किया गया। पशुपालन और डेयरी विभाग ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर नयी दिल्ली, कृषि भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पशुपालन और डेयरी विभाग ने चंद्रलोक भवन, नयी दिल्ली स्थित विस्तार कार्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 का आयोजन किया जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।
भारत सरकार हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। आयुष मंत्रालय ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2023 पर कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव किया, जिसकी विषयवस्तु ’वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग’ है।
विभाग का उद्देश्य स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती के लिये जन आंदोलन के तौर पर अधिक से अधिक लोगों को आईडीवाई 2023 की गतिविधियों के दायरे में लाना है।


*****
एमजी/एमएस/आरपी/एमएस/डीके-
(Release ID: 1934059)