विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

न्याय विभाग के न्याय बंधु कार्यक्रम के तहत प्रो बोनो क्लब ने 2005 के आरटीआई अधिनियम पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया

Posted On: 01 JUN 2023 5:30PM by PIB Delhi

न्याय विभाग के न्याय बंधु कार्यक्रम के तहत एनईएचयू के प्रो बोनो क्लब, शिलांग ने 2005 के आरटीआई अधिनियम पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया। इसमें आरटीआई अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस सत्र में नागरिकों को महत्वपूर्ण सार्वजनिक जानकारी प्राप्त करने के उनके अधिकार के बारे में बताया गया।

Image

डॉ. रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में सम्मानित अतिथि हीमोंगलांग नोंगप्लुह और प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला ने आवश्यकता पड़ने पर इस अधिकार का इस्तेमाल करने, लोगों को सशक्त बनाने और ग्रामीण मेघालय में जागरूकता को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। इस सत्र में अधिनियम के अनेक लाभों और सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

Image

***

एमजी/एमएस/आरपी/एके/वाईबी



(Release ID: 1929158) Visitor Counter : 241


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Telugu