राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2023 6:41PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 से 26 मई, 2023 तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी।

24 मई, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।

25 मई, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महिला सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। वे रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु झारखड सरकार द्वारा रांची के राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

***

एमजी/एमएस/वीएल/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1926740) आगंतुक पटल : 533
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi