पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता "दक्ष" की दिनांक 09.05.2023 को मौत
प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2023 6:26PM by PIB Delhi
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘दक्ष’ को निगरानी दल ने दिनांक 09.05.2023 को सुबह सवा 10 बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। पशु चिकित्सकों ने मादा चीता ‘दक्ष’ का इलाज किया लेकिन उसी दिन दोपहर 12 बजे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृत मादा चीता के शरीर पर पाए गए घाव समागम के प्रयास के दौरान नर चीते के हिंसक संपर्क के कारण प्रतीत होते हैं। संभोग के दौरान मादा चीतों के प्रति नर चीतों का ऐसा हिंसक व्यवहार सामान्य कहा जाता है। ऐसे में निगरानी दल के दखल की संभावना न के बराबर है और व्यवहारिक रूप से नामुमकिन है।
इस मृत मादा चीता दक्ष का प्रोटोकॉल के अनुसार पशु चिकित्सा दल द्वारा शव परीक्षण किया जा रहा है।
****
एमजी/एमएस/आरपी/एके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1922904)
आगंतुक पटल : 617