रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले चीन के स्टेट काउन्सलर और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री से भेंट की
भारत और चीन के बीच संबंधों का विकास सीमाओं पर शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा दिए जाने पर निर्भर करता है: श्री राजनाथ सिंह
वास्तविक नियंत्रण रेखा से संबंधित सभी मुद्दों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रतिबद्धताओं के अनुसार हल किए जाने की आवश्यकता है: रक्षा मंत्री
प्रविष्टि तिथि:
27 APR 2023 7:32PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 27 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में चीन के स्टेट काउन्सलर और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू से मुलाकात की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों तथा द्विपक्षीय संबंधों के विकास के बारे में खुले भाव से चर्चा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों का विकास सीमाओं पर शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा दिए जाने पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा से संबंधित सभी मुद्दों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों एवं प्रतिबद्धताओं के अनुसार हल किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने फिर कहा कि मौजूदा समझौतों के उल्लंघन होने से द्विपक्षीय संबंधों का पूरा आधार खत्म हो गया है और सीमा से सैनिकों के पीछे हटने से ही माहौल में नरमी आएगी तथा शांति स्थापित हो पाएगी।
चीन के रक्षा मंत्री 28 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में उपस्थित हैं।
*****
एमजी/एमएस/आरपी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 1920443)