प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की

Posted On: 23 MAR 2023 9:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में चिकित्सा वाहनों का उपयोग करके सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की है।

चिकित्सा वाहनों की मदद से 2,47,500 से अधिक नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और 25000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के रूप में नामांकित किए जाने के बारे में उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सांसद श्री विनोद सोनकर के एक ट्वीट थ्रेड को साझा करते हुएप्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

 “अद्भुत प्रयास! जन सेवा के ऐसे अभियान विकास को नई गति देने वाले हैं।

***

एमजी/एमएस/एआर/आर



(Release ID: 1910235) Visitor Counter : 210