इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2023 3:21PM by PIB Delhi

आरआईएनएल विशाखापत्तनम को एसएसओ रांची में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह और जेसीएसएसआई द्वारा 22-03-2023 को आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा पुरस्कार "इस्पात सुरक्षा पुरस्कार" प्राप्त हुए। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए बीएफ और कच्चे माल क्षेत्र में चार पुरस्कार जीते। रखरखाव और सेवा क्षेत्रों ने वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कार जीते। आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने वर्ष 2022 के लिए "अनुबंध श्रम से जुड़ी शून्य घातक दुर्घटना" के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता।

आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट और श्री ए. के. बागची, निदेशक (परियोजना) तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीतने के लिए आरआईएनएल समूह की सराहना की।

'इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी संयुक्त समिति' (जेसीएसएसआई), जिसे पहले 'इस्पात उद्योग के लिए सुरक्षा पर संबंधी स्थायी समिति' (एससीएसएसआई) के नाम से जाना जाता था, 27 अप्रैल, 1973 को इस्पात उद्योग में संभावित खतरों के विरूद्ध मूल्यवान मानव संसाधन की सुरक्षा के प्राथमिक उद्देश्य से अस्तित्व में आई।

जेसीएसएसआई सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के प्रबंधन तथा ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों का एक अनूठा राष्ट्रीय स्तर का द्विपक्षीय मंच है।

***

एमजी/एमएस/एआर/एजी/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1909945) आगंतुक पटल : 459
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Telugu