युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस माह में खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन और साइकिलिंग प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा

प्रविष्टि तिथि: 16 FEB 2023 7:33PM by PIB Delhi

सीनियर, जूनियर और युवा महिलाओं (तीसरा चरण) के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट का आयोजन 18 से 24 फरवरी तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकरबाग, पटना में किया जाएगा। महिलाओं की प्रतिस्पर्धाऐं भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम खेलो इंडिया के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स फॉर वूमेन अंग के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं।

ये टूर्नामेंट युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग की सहायता से आयोजित किया जा रहा हैं। 3 महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट के लिए कुल 1.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और इसमें सभी आयु समूहों में 10 भार वर्गों में शीर्ष 8 रैंक वाले भारोत्तोलकों के लिए कुल 48.3 लाख रुपये शामिल हैं।

पटना में भारोत्तोलन लीग के इस तीसरे चरण में लगभग 400 भारोत्तोलक भाग लेंगे।

खेलो इंडिया युवा/जूनियर/सीनियर राष्ट्रीय रैंकिंग महिला भारोत्तोलन द्वितीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन आर.एन. रिज़ॉर्ट, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में किया गया था। यह तीन आयोजनों की श्रृंखला में यह दूसरा टूर्नामेंट था। इसका पहला टूर्नामेंट जून 2022 में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था।

इस बीच, देश के पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में इस महीने ट्रैक और रोड साइकिलिंग कार्यक्रमों की मेजबानी भी निर्धारित की गई है।

पूरा कार्यक्रम:

19 से 20 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- वेस्ट जोन (रोड इवेंट) - सूरत, गुजरात

21 से 22 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- वेस्ट जोन (रोड इवेंट) - बड़ौदा, गुजरात

23 से 24 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- वेस्ट जोन (रोड इवेंट) - अहमदाबाद, गुजरात

25 से 26 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- वेस्ट जोन (रोड इवेंट) - अटारी टोल टैक्स, पंजाब

25 से 26 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग- साउथ जोन (ट्रैक इवेंट) - विजयनगर

26 से 27 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- वेस्ट जोन (ट्रैक इवेंट) - जयपुर, राजस्थान

27 से 28 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग- नॉर्थ जोन (ट्रैक इवेंट) - अमृतसर, पंजाब

***

एमजी/एएम/एसएस/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1900107) आगंतुक पटल : 408
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu