उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2023 2:22PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार हैः

 “मैं 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गणतंत्र दिवस हमारे संविधान में निहित सदियों पुराने सभ्यतागत मूल्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह सभी प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानियों, महान विचारकों और गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने का भी एक पवित्र अवसर है, जिनके बलिदान ने हमारे गणतंत्र की नींव रखी है।

इस अवसर परहम अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाएं और नए जोश के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रयास के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें।

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1893609) आगंतुक पटल : 564
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Manipuri , English , Urdu , Punjabi , Tamil