उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Posted On: 31 DEC 2022 4:33PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नव वर्ष-2023 के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा,

"नव वर्ष- 2023 के शुभारंभ पर देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

उल्लास का यह पल हमारे लिए देश की प्रगति यात्रा को सुनिश्चित करते हुए अपने प्रयासों को नए जोश और उत्साह के साथ जारी रखने का एक अवसर भी है।

आइए, हम नव वर्ष का स्वागत भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ करें।

प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता हमारा राष्ट्र आज प्रगति, अवसरों और निवेश का एक पसंदीदा वैश्विक केंद्र बन कर उभरा है।

आइए, अपने जीवन में शांति, स्वास्थ्य, सौहार्द और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हम सब मिल कर साझा प्रयास करें।

*****

एमजी/एएम/एसके


(Release ID: 1887791) Visitor Counter : 286