सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टी-20 विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 22 DEC 2022 4:58PM by PIB Delhi

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टी-20 विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की और उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने 17 दिसंबर 2022 को कर्नाटक के बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हुए टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि भारत तीसरी बार दृष्टिबाधित क्रिकेट टी-20 विश्व कप का विजेता बना है। इससे पहले भारत ने 2012 और 2017 में यह विश्व कप जीता था और यह हमारे देश की लगातार तीसरी जीत है। भारत में ही तीनों दृष्टिबाधित क्रिकेट टी-20 विश्व कप का आयोजन किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LNWP.jpg  https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ELZ7.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035U06.jpg  https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ML6G.jpg

***

एमजी/एएम/एके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1885836) आगंतुक पटल : 318
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil