रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत ने एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -3 का सफल प्रशिक्षण लॉंच किया

प्रविष्टि तिथि: 23 NOV 2022 8:41PM by PIB Delhi

भारत ने दिनांक 23 नवंबर, 2022 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -3 का सफल प्रशिक्षण लॉंच किया। यह सफल परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च के अंतर्गत था। यह लॉन्च एक पूर्व निर्धारित रेंज के लिए किया गया था और इस दौरान सिस्टम के सभी परिचालन मापदंडों को सत्यापित किया गया।

****

एमजी/एएम/एबी/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1878429) आगंतुक पटल : 464
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Odia