गृह मंत्रालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा गुरुपर्व के उत्सव को विशेष महत्व दिया है और उसी भावना के साथ, गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा के लिए सभी व्यवस्था की


गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देश के तहत, गृह मंत्रालय ने गुरुपर्व के अवसर पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब की यात्रा की सुविधा प्रदान की

एसजीपीसी, डीएसजीएमसी आदि के बैनर तले कुल 2,420 भारतीय सिख तीर्थयात्री 06 नवंबर, 2022 को अटारी रोड से गुरु नानक जयंती समारोह 2022 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना हुए


तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब, सच्चा सौदा के लिए 10-दिवसीय पाकिस्तानी तीर्थयात्री वीजा (06-15 नवंबर 2022 से) जारी किया गया था

भारत से कुल 433 तीर्थयात्रियों के एक अन्य जत्थे ने गुरुपर्व के अवसर पर प्रार्थना करने के लिए आईसीपी डेरा बाबा नानक, अमृतसर के जरिए पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया

Posted On: 08 NOV 2022 7:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा गुरुपर्व के उत्सव को विशेष महत्व दिया है और इसी भावना के साथ, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा के लिए सभी व्यवस्था की है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देश पर, गृह मंत्रालय ने गुरुपर्व के अवसर पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की ननकाना साहिब यात्रा की सुविधा प्रदान की है।

 

एसजीपीसी, डीएसजीएमसी आदि के बैनर तले कुल 2,420 भारतीय सिख तीर्थयात्री 06 नवंबर, 2022 को अटारी रोड के माध्यम से गुरु नानक जयंती समारोह 2022 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान रवाना हुए।

 

 

तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब, सच्चा सौदा आदि के लिए 10-दिवसीय पाकिस्तानी तीर्थयात्री वीजा (06-15 नवंबर 2022 तक) जारी किया गया था और मुख्य रूप से एसजीपीसी, डीएसजीएमसी, हरियाणा यात्री सिख जत्था, सुखमनी साहब सेवा सोसाइटी हरियाणा आदि के सहित विभिन्न सिख धार्मिक संगठनों के बैनर तले यात्रा की। तीर्थयात्रियों के 15 नवंबर 2022 तक लौटने का कार्यक्रम है।

 

विभिन्न सिख संगठनों के ये प्रमुख नेता गुरुपर्व जत्थे का हिस्सा बने हैं

1. एसजीपीसी - मास्टर प्रीत सिंह बसैर, पूर्व एसजीपीसी सदस्य अजनाला

2. डीएसजीएमसी- दलजीत सिंह, डीएसजीएमसी सदस्य

3. हरियाणा यात्री सिख जत्था - शरनजीत सिंह ग्रोवर

4. सिख यात्री जम्मू - शमशेर सिंह

5. सुखमनी साहब सेवा सोसायटी, हरियाणा - गुरदीप सिंह

6. भाई मरदाना ग्रुप (फिरोजपुर)- सरदार सुच्चा सिंह

 

 

इसी तरह,गुरुपर्व के अवसर पर प्रार्थना करने के लिए भारत के कुल 433 तीर्थयात्रियों ने आज आईसीपी डेरा बाबा नानक, अमृतसर के जरिए पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया।

 

 

तीर्थयात्रियों में 429 भारतीय नागरिक और 4 ओसीआई कार्डधारक शामिल थे।

 

सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर लौट आए हैं।

 

*****

एमजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1874912) Visitor Counter : 123


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Telugu