उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री संजीव चोपड़ा ने उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Posted On: 02 NOV 2022 4:07PM by PIB Delhi

श्री संजीव चोपड़ा ने उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में 31 अक्टूबर 2022 से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वे ओडिशा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

श्री संजीव चोपड़ा ने एफएमएस, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स और एमबीए किया। बाद में उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से एम.एससी की डिग्री हासिल की।

श्री संजीव चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बारीपदा (ओडिशा) में उप-कलेक्टर के रूप में की थी। उन्होंने 1995 से 1997 तक कोरापुट, ओडिशा में जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1999-2000 के दौरान तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में निदेशक / उप सचिव के रूप में कार्य किया। वे 2000-2004 के दौरान राज्य सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक रहे। 2007-2014 से, उन्होंने एलबीएसएनएए, मसूरी में वरिष्ठ उप निदेशक / संयुक्त निदेशक के रूप में कार्य किया। 2015 से अक्टूबर 2022 तक, उन्होंने ओडिशा सरकार के तहत औद्योगिक संवर्धन और निवेश निगम लिमिटेड, औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम और ओडिशा खनन निगम के चेयरमैन के रूप में कार्य किया है। उन्होंने उद्योग, सामान्य प्रशासन, कृषि और गृह जैसे विभागों में सरकार के सचिव के रूप में भी काम किया है।

श्री संजीव चोपड़ा को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 और 2021 में ‘डिजिटल बदलाव के लिए सरकारी प्रक्रिया का पुनः निर्माण’ में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

*********

एमजी / एएम / जेके/वाईबी  


(Release ID: 1873214)
Read this release in: English , Urdu , Telugu