नागरिक उड्डयन मंत्रालय
नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर-पूर्व के पांच शहरों को जोड़ने वाली तीन उड़ानों का उद्घाटन किया
आरसीएस उड़ान के तहत इम्फाल-आइजोल-इम्फाल को जोड़ने वाली उड़ान 30 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी और सप्ताह में 5 बार संचालित होगी
आरसीएस उड़ान के तहत शिलांग-लीलाबारी-शिलांग को जोड़ने वाली उड़ान 31 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी और सप्ताह में 4 बार संचालित होगी
लीलाबारी-जीरो-लीलाबारी को जोड़ने वाली उड़ान 30 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी और सप्ताह में 2 बार संचालित होगी
अंतरराष्ट्रीय उड़ान के तहत दो नए रूट अगरतला-चटगांव-अगरतला और इंफाल-मांडले-इम्फाल चालू किए जाएंगे : श्री सिंधिया
प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2022 6:26PM by PIB Delhi
नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम के पांच शहरों को जोड़ने वाली तीन उड़ानों के संचालन का उद्घाटन किया।
देश के पूर्वोत्तर भाग के पांच राज्यों के पर्वतीय शहरों में बढ़ता हुआ हवाई संपर्क क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवन को आसान बनाने और पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है कि हमने देश के हर हिस्से को हवाई संपर्क प्रदान करने की दिशा में इतना महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
माननीय मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए हवाई संपर्क पर विशेष जोर दिया है। पिछले आठ वर्षों में इस क्षेत्र में सात हवाई अड्डों का विकास किया गया है। उड़ान योजना के तहत, उत्तर-पूर्व को 14 प्रतिशत रूट प्रदान किए गए हैं। उड़ान 4.2 के तहत, लगभग 18 प्रतिशत मार्ग पूर्वोत्तर को दिए गए हैं। 500 करोड़ रुपये का कोष पूर्वोत्तर के हवाई संपर्क के लिए समर्पित किया गया है। कृषि उड़ान के तहत, क्षेत्र में 25 हवाई अड्डों को प्रोत्साहन दिया गया है।
माननीय मंत्री ने घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के तहत, दो नए मार्ग अगरतला-चटगांव-अगरतला और इम्फाल-मांडले-इम्फाल को चालू किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक उत्तर-पूर्वी राज्यों में हवाई संपर्क के दायरे का विस्तार करेगा।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को यह अतिरिक्त हवाई संपर्क प्रदान किया जा रहा है। यह राज्यों के बीच यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा और अलग अलग उद्देश्यों से यात्रा करने वाले लोगों की मदद करेगा और क्षेत्र के विकास में योगदान देगा।
उड़ान एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी और निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होगी:
इम्फाल-आइजोल-इम्फाल (आरसीएस उड़ान के तहत): 30 अक्टूबर 2022
|
कहां से
|
कहां तक
|
उड़ान
|
उड़ान का समय
|
पहुंचने का समय
|
सेवा का प्रारंभ
|
विमान का प्रकार
|
|
इम्फाल
|
आइजोल
|
हफ्ते में 5 बार
|
1005
|
1045
|
30thOCTOBER
2022
|
ATR72-600
|
|
आइजोल
|
इम्फाल
|
हफ्ते में 5 बार
|
1115
|
1155
|
ATR72-600
|
लीलाबारी-जीरो-लीलाबारी: 30 अक्टूबर 2022
|
कहां से
|
कहां तक
|
उड़ान
|
उड़ान का समय
|
पहुंचने का समय
|
सेवा का प्रारंभ
|
विमान का प्रकार
|
|
लीलाबारी
|
जीरो
|
हफ्ते में 2 बार
|
1155
|
1225
|
30thOCTOBER
2022
|
Dornier Do-228
|
|
जीरो
|
लीलाबारी
|
हफ्ते में 2 बार
|
1245
|
1315
|
Dornier Do-228
|
शिलांग-लीलाबारी-शिलांग (आरसीएस उड़ान के तहत): 31 अक्टूबर 2022
|
कहां से
|
कहां तक
|
उड़ान
|
उड़ान का समय
|
पहुंचने का समय
|
सेवा का प्रारंभ
|
विमान का प्रकार
|
|
शिलांग
|
लीलाबारी
|
हफ्ते में 4 बार
|
1035
|
1135
|
31st OCTOBER
2022
|
ATR72-600
|
|
लीलाबारी
|
शिलांग
|
हफ्ते में 4 बार
|
1155
|
1255
|
ATR72-600
|
उद्घाटन के अवसर पर श्री किरण रिजिजू केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, श्री पेमा खांडू मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, श्री. एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री, मणिपुर, श्री हेमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री, असम, कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री (एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश द्वारा), और अन्य मंत्री और राज्यों के संसद सदस्य उपस्थित थे।
***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1872920)
आगंतुक पटल : 170