खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत, स्वच्छता विशेषत: अभियान 2.0 का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2022 1:38PM by PIB Delhi
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंत्रालय में विशेषत: स्वच्छता विशेषत: अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है । स्वच्छता विशेषत: अभियान 2.0 के दौरान मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने स्वच्छता दिवस पर अपना सम्बोधन देते हुए वर्तमान समय में स्वच्छता की महत्ता बताई और स्वच्छता अभियान 2.0 में अपना पूर्ण रूप से योगदान देने की बात की ।
स्वच्छता अभियान 2.0 के दौरान मंत्रालय में कई गतिविधियां की जा रही तथा हर दिन मंत्रालय में विभागवार फाइलों को सुनियोजित किया गया | मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने-अपने कार्य स्थल को साफ़ कर स्वच्छता अभियान 2.0 की पहल की, साथ ही स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया ।
- स्वच्छता दिवस के अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस जी का संबोधन ।
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में साफ़-सफाई का दौर




- कौशल विकास डिवीज़न तथा एबेटॉयर डिवीज़न




- 'कोल्ड चेन' संभाग




- संसद अनुभाग




- प्रचार व प्रसार संभाग, अंतरराष्ट्रीय सहयोग संभाग


- आरएंडडी(R&D) डिवीज़न


- सीईएफपीपीसी/एपीसी(CEFPPC/APC)



- एफटीएल (Food Testing Laboratory) डिवीज़न


*****
हिमानी/राजीव
(रिलीज़ आईडी: 1869904)
आगंतुक पटल : 453