विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

बायोटेक्नोलॉजी विभाग में लंबित मामलों के निस्तारण के लिये विशेष अभियान 2.0 की प्रमुख विशेषतायें

Posted On: 21 OCT 2022 9:22AM by PIB Delhi

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ बायोटेक्नोलॉजी विभाग दो अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक लंबित मामलों के निस्तारण का विशेष अभियान (एससीडीपीएम 2.0) चला रहा है। विभाग से सम्बंधित इमारत और परिसरों तथा स्वयात्तशासी संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में स्वच्छता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यह अभियान 17 स्थानों (15 स्वायत्तशासी निकायों और दो सार्वजनिक उपक्रमों) में जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IJYW.jpg

अभियान की उपलब्धियां और सफलतायें:- एससीडीपीएम 2.0 पोर्टल पर पहले और बाद में लिये गये फोटोग्राफों के आठ सेटों की अपलोडिंग, 28000 वर्ग फुट स्थान को खाली करना। इसके अलावा, स्क्रैप के निस्तारण से 23.5 लाख रुपये की आय भी इसमें शामिल है। लगभग 20 हजार फाइलों को समीक्षा की गई और उन्हें निस्तारण के लिये चिह्नित किया गया। सफलताओं की जानकारी नियमित रूप से विभागों, एआई और सार्वजनिक उपक्रमों के सोशल मीडिया हैंडलों पर दी जाती है। अब तक 48 ट्वीट किये गये या री-ट्वीट किये गये। यह काम डीएआरपीजी तथा अन्य मंत्रालय नियमित रूप से कर रहे हैं। एआई (कृत्रिम बौद्धिकता)/सार्वजनिक उपक्रमों के नोडल अधिकारी नियमित समीक्षायें कर रहे हैं, ताकि अभियान जारी रखा जा सके। अब तक ऐसी आठ समीक्षायें बैठकें आयोजित की जा चुकी है। डिजिटलीकरण पहल के रूप में ई-पोर्टल का विकास करके उसकी शुरूआत की गई। यह पोर्टल केंद्रीय बायोटेक्नोलॉजी केंद्र, फरीदाबाद के छात्रों से सम्बंधित सभी अकादमिक विषयों के समाधान के लिये केंद्र तथा सम्बद्ध संस्थानों में डीबीटी-एआई को अभियान के अंग के रूप में क्रियान्वित किया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002223F.jpg

 

 

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1869822) Visitor Counter : 261