रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मंगोलिया और सूरीनाम के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2022 2:00PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 20 अक्टूबर, 2022 को मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मंगोलिया और सूरीनाम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जो गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो में भाग ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और हिंद महासागर क्षेत्र प्लस कॉन्क्लेव में भी भाग लिया। इन बैठकों के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल राकोटोनिरिना लियोन जीन रिचर्ड; मोज़ाम्बिक के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री श्री क्रिस्टोवाओ अर्तुर चुमे; मंगोलिया के रक्षा मंत्री श्री सैखानबयार गुरसेद एवं सूरीनाम की रक्षा मंत्री सुश्री कृष्णाकोमेरी मथोएरा से मुलाकात की ।

इन बैठकों के दौरान रक्षा सहयोग के समस्त आयामों पर चर्चा की गई, जिसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के मार्ग की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ।

********

एमजी/एएम/एबी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1869599) आगंतुक पटल : 258
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Telugu