कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विशेष अभियान 2.0 के दूसरे सप्ताह के प्रगति की समीक्षा करते हुए अपना संतोष व्यक्त किया, ज्यादा आक्रामक दृष्टिकोण अपनाने की बात की
मंत्रालयों/ विभागों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए जबरदस्त उत्साह है
स्वच्छता अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक 37,899 अभियान स्थलों पर किया गया
27.25 लाख फाइलों की समीक्षा हुई, 5.22 लाख वर्ग फुट जगह को खाली किया गया
233.54 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा गया, 2,28,745 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया, सांसदों के 4201 संदर्भों का जवाब दिया गया और 480 नियमों का सरलीकरण किया गया
प्रविष्टि तिथि:
18 OCT 2022 5:04PM by PIB Delhi
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान 2.0 के दूसरे सप्ताह के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि 02 से 16 अक्टूबर, 2022 के दौरान इसमें महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्रालयों/ विभागों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने का जबरदस्त उत्साह दिखा। मंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री के शब्दों से प्रेरणा लें कि “इस प्रकार के प्रयास न केवल प्रगतिशील और सराहनीय हैं, बल्कि यह महत्वपूर्ण रूप से हमें अपने परिवेश और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए बुनियादी नागरिक के कर्तव्य की याद दिलाते हैं।”

विशेष अभियान 2.0 को 02 से 31 अक्टूबर, 2022 तक चलाया जा रहा है और यह अपने कार्यान्वयन का दो सप्ताह पूरा कर चुका है। 02 से 16 अक्टूबर, 2022 के दौरान, इस विशेष अभियान 2.0 को सुदूरवर्ती बाह्य कार्यालयों, विदेशी मिशनों और पदों, संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों और नागरिक केंद्रित स्वच्छता उपक्रमों में लागू किया गया।
विशेष अभियान 2.0 इन दो सप्ताहों में अपने आकार और माप में समग्र रहा है, जिसमें हजारों अधिकारियों और नागरिकों ने व्यापक रूप से हिस्सा लिया, वे एक साथ मिलकर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को एक आंदोलन के रूप में तब्दील कर दिया। इस विशेष अभियन 2.0 में कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और केंद्र सरकार के सचिवों ने इसके कार्यान्वयन को अपना नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान किया। इन दो सप्ताह में डाक विभाग ने 11,037 डाकघरों में, रेल मंत्रालय ने 3,923 रेलवे स्टेशनों पर, औषध विभाग ने 5,123 अभियान स्थलों में, रक्षा विभाग ने 3,923 अभियान स्थलों में और गृह मंत्रालय ने 2,364 अभियान स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया।

विशेष अभियान 2.0 के प्रगति की निगरानी दैनिक आधार पर एक समर्पित पोर्टल www.pgportal.gov.in/scdpm22 के माध्यम से की जाती है। सभी मंत्रालयों/ विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्त की गई है जो क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करते हैं। भारत सरकार के सचिवों द्वारा साप्ताहिक आधार पर विशेष अभियान 2.0 की समीक्षा की जाती है। मंत्रालयों/ विभागों ने सोशल मीडिया पर 1,100 से ज्यादा ट्वीट डालकर विशेष अभियान 2.0 के प्रगति की व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की है। डीएआरपीजी के ट्विटर हैंडल से 255 ट्वीट और 200 इन्फोग्राफिक्स जारी किए गए हैं।
02 से 16 अक्टूबर, 2022 तक विशेष अभियान 2.0 के दो सप्ताह में प्राप्त की गई प्रगति निम्नलिखित है:
|
क्रम संख्या
|
श्रेणी
|
2.0 विशेष अभियान
16 अक्टूबर, 2022 तक की प्रगति
|
|
1.
|
स्वच्छता अभियान स्थल
|
37,899
|
|
2.
|
रिकॉर्ड प्रबंधन: समीक्षा की गई फ़ाइलें (भौतिक फ़ाइलें + ई-फ़ाइलें)
|
27.25 लाख
|
|
3.
|
लोक शिकायत + अपीलों का निपटारा
|
2,28,745
|
|
4.
|
प्राप्त राजस्व (करोड़ रुपये)
|
233.54 करोड़ रुपये
|
|
5.
|
खाली की गई जगह (लाख वर्ग फुट)
|
5.22 लाख वर्ग फुट
|
|
6.
|
सांसदों द्वारा संदर्भित
|
4,201
|
|
7.
|
नियमों/ प्रक्रियाओं का सरलीकरण
|
480
|
विशेष अभियान 2.0 के दो सप्ताह में उभरकर सामने आने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं:
- रक्षा - विशेष अभियान 2.0 की निगरानी करने के लिए अंतर-विभागीय पोर्टल का विकास
- एमओएचूए - अभियान से जुड़े एसएचजी, मधुबनी पेंटिंग का प्रचार
- सीआईएसएफ - हवाई अड्डों पर यात्री प्रतीक्षा समय को सुगम बनाया गया
- रेलवे - सफाई सेवाओं का पूर्ण यांत्रिकीकरण
- डाकघर –बैंकिंग सेवाओं को आधार के साथ शतप्रतिशत जोड़ना
- डीएआरई - प्लास्टिक और पार्थेनियम मुक्त खेती
- नागरिक उड्डयन - हैदराबाद हवाई अड्डे में शौचालय का नवीनीकरण
- डीओपीपीडब्ल्यू – चेहरा पहचान ऐप/ जीवन प्रमाण ऐप अभियान
- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र – हाथों को स्वच्छ रखने का अभियान
- महिला और बाल विकास - स्वच्छ वन सेंटर के लिए स्वच्छता अभियान
- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय – असम में एम-सेवा ऐप
- सीबीआईसी - कार्यालय क्षेत्र में वृद्धि, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रथाएं
- सीबीडीटी - नागरिकों के लिए पूरे देश में आयकर सेवा केंद्र, उत्तर पूर्व राज्यों में एएसके केंद्र, शून्य पीजी लक्ष्य, एमटीएस/ डीईओ के लिए यूनिफार्म
- युवा मामले - एनवाईकेएस/ एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे देश में एकल उपयोग प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया और उसे डिस्पोज किया
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी - डीपीसीसी डेटाबेस से जुड़ा वायु गुणवत्ता निगरानी उपकरण, प्रौद्योगिकी भवन में मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था
- भूमि संसाधन - शिवाजी स्टेडियम कार्यालय परिसर में योग केंद्र
- डीएपीआरजी - महिला एसएचजी द्वारा 3आर कियोस्क की स्थापना, 1908, 1917 और 1947 के ऐतिहासिक दस्तावेजों का संरक्षण
- श्रम और रोजगार – गोरखपुर के आरओ में वृद्ध पेंशनधारकों के लिए व्हीलचेयर सुविधा की शुरूआत, फाइलों का डिजिटलीकरण
- संस्कृति – अंडमान और निकोबार और जगदलपुर के दूरदराज के इलाके सहित सभी संगठन शामिल हुए
डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों और संस्थानों से आग्रह किया कि वे विशेष अभियान 2.0 की शेष अवधि में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों की संख्या को न्यूनतम करने वाले सरकार के घोषित उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में निरंतर काम करें। इस विशेष अभियान 2.0 का समापन 31 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर होगा।
********
एमजी/एएम/एके
(रिलीज़ आईडी: 1869070)
आगंतुक पटल : 222