पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पणजी में सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड हाई स्पीड फेरी की शुरुआत की और फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन किया


इस तरह की परियोजनाओं से गोवा को वैश्विक स्तर पर सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में रूपांतरित में सहायता मिलेगी: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

Posted On: 13 OCT 2022 5:09PM by PIB Delhi

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज पणजी में एक सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड हाई स्पीड फेरी को शुरू किया और एक फ्लोटिंग जेटी (जलबंधक) परियोजना का उद्घाटन किया। इन दोनों परियोजनाओं से गोवा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने और परिवहन का पर्यावरण के अनुकूल बनने की उम्मीद है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-10-13at5.02.38PM02JY.jpeg

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने जेटी परियोजना का उद्घाटन किया और इसके बाद सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड हाई स्पीड फेरी पर सवार हुए। आज शुरू की गई तीन जेटी परियोजनाओं का वित्त पोषण भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने किया है। इन पर कुल 9.6 करोड़ रूपये की लागत आई है। जेटी ठोस कंक्रीट संरचनाएं हैं, जो जल पर तैरती हैं। इसे स्थापित करना आसान है और उनके निर्माण में न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव पड़ता है। सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड हाई स्पीड फेरी परियोजना को गोवा सरकार की ओर से 3.9 करोड़ से अधिक की लागत से वित्त पोषित किया गया है और इसमें 60 यात्रियों की वहन क्षमता है। इसका हाइब्रिड डिजाइन जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को समाप्त करके परिचालन लागत को कम करता है और परिवहन को पर्यावरण के अधिक अनुकूल बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-10-13at5.02.39PMDQJH.jpeg

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने गोवा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की और कहा कि इन दो परियोजनाओं से राज्य को और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी। श्री सोनोवाल ने आगे बताया कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पत्तन आधुनिकीकरण के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-10-13at5.02.39PM(1)Z2RK.jpeg

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि सोलर- इलेक्ट्रिक हाइब्रिड फेरी राज्य की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने में सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि गोवा सरकार पूरे राज्य में और अधिक सोलर फेरी नौकाएं चलाएगी और उनका परिचालन करेगी।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग व पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, गोवा सरकार के मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

*********

एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी



(Release ID: 1867586) Visitor Counter : 276


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Punjabi