राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2022 8:07PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा-

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देती हूं।

पैगंबर मुहम्मद ने दुनिया को दया, सादगी और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनका यह संदेश, हम में से प्रत्येक व्यक्ति को सदभावना और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

आइए, हम सब मिलकर, हजरत मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर परस्पर सौहार्द के साथ जीवन बिताते हुए देश की तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लें।

***

 

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1866153) आगंतुक पटल : 258
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil , Kannada