संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने 'ड्राफ्ट टेलीकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) सर्विसेज इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल सिस्टम) (चौथा संशोधन) रेग्युलेशन 2022' पर टिप्पणियां प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2022 6:11PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों की टिप्पणियों/जवाबी-टिप्पणियों के लिए 9 सितंबर 2022 को 'ड्राफ्ट टेलीकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) सर्विसेज इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल सिस्टम) (चौथा संशोधन) रेग्युलेशन 2022' जारी किया था। हितधारकों से लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 और यदि कोई जवाबी टिप्पणी हो तो इसे जमा करने की समय सीमा 21 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गई थी।

हितधारकों ने 'ड्राफ्ट टेलीकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) सर्विसेज इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल सिस्टम) (चौथा संशोधन) रेग्युलेशन 2022' पर अपनी टिप्पणी भेजने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। इसे ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियों को जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जवाबी टिप्पणियां, यदि कोई हो, 18 नवंबर, 2022 तक भी जमा की जा सकती हैं। तारीख को और आगे बढ़ाने के लिए आगे किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियों/जवाबी-टिप्पणियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में advbcs-2@trai.gov.in और jtadv-bcs@trai.gov.in पर ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है। किसी भी स्पष्टीकरण की सूचना के लिए, श्री अनिल कुमार भारद्वाज, सलाहकार (बी एंड सीएस) से फोन नंबर- +91-11-23237922 पर संपर्क किया जा सकता है।

एमजी/एएम/पीके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1865916) आगंतुक पटल : 331
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi