उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2022 3:33PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है-

“मैं सम्पूर्ण भारत में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्व, दशहरा के सुअवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं तथा बधाई देता हूं।

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा, धर्म या धार्मिकता में हमारी आस्था को और भी दृढ़ करता है। यह पर्व, सत्य, न्याय, करुणा, कर्तव्य तथा साहस जैसे भगवान राम के सद्गुणों को स्मरण करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का है।

मेरी कामना है कि यह त्यौहार राष्ट्र में शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।”

*.*.*.

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1865120) आगंतुक पटल : 295
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil