रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बांग्लादेश नौसेना के ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग ग्रुप का एसएनसी का दौरा

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2022 7:05PM by PIB Delhi

दक्षिणी नौसेना कमान में बांग्लादेश नौसेना के ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग ग्रुप (बीएनओएसटीजी) के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग देखने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान के तहत कोच्चि में सी ट्रेनिंग मुख्यालय का दौरा किया। ओरिएंटेशन प्रशिक्षण के अंतर्गत समुद्री कौशल, अग्निशामक, क्षति नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा और समुद्र में सुरक्षा पर व्यावहारिक कक्षाओं के साथ-साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। इंटरैक्टिव सत्रों ने अपनाई गई सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान करने का अवसर भी प्रदान किया। बीएनओएसटीजी ने विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और सिमुलेटरों का दौरा किया, जिन्होंने ऑपेरशनल सी ट्रेनिंग में एक पेशेवर अंतर्दृष्टि प्रदान की।

यह दौरा पुनः इस बात को दर्शाता है कि भारतीय नौसेना लगातार विकसित किए जाने वाले तौर तरीक़ों एवं तकनीकों को वजह से प्रशिक्षण का एक पसंदीदा गंतव्य है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(3)HF0H.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(5)(1)2OUH.jpeg

****

एमजी/एएम/एबी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1862751) आगंतुक पटल : 166
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu