सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने फ्रांस के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2022 5:49PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज फ्रांस के राजदूत श्री इमैनुएल लेनिन के नेतृत्व में फ्रांस के उद्योगपतियों, भारत में फ्रांस के दूतावास के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

 

Image  Image

 

बैठक में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे विकसित करने के साथ-साथ लागत में कमी लाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों पर संभावित सहयोग के बारे में चर्चा की गई। साथ ही, रोपवे, वैकल्पिक ईंधन और निर्माण सामग्री जैसे नए क्षेत्रों में अवसर पर भी चर्चा की गई।

*********

एमजी/एएम/एसकेएस/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1862665) आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Urdu , Marathi , Punjabi