रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गिनी की खाड़ी में आईएनएस तरकश की मिशन तैनाती

Posted On: 15 SEP 2022 10:20PM by PIB Delhi

समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को पुख़्ता करते हुए आईएनएस तरकश फिलहाल समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए गिनी की खाड़ी (जीओजी) में मिशन पर तैनात है।

तैनाती के अंतर्गत इस जहाज ने दिनांक 12 से 13 सितंबर 2022 तक नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों एनएनएस कानो, ओसुन, सोकोतो और न्गुरु के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास किया।

इस अभ्यास ने भारत एवं नाइजीरिया की नौसेना के बीच समुद्री सैन्य अभियानों के विभिन्न पहलुओं जैसे एंटी-पायरेसी ऑपरेशन, संकटग्रस्त पोत की सहायता, एसएआर ड्रिल के साथ-साथ एंटी-एयर और एंटी-सरफेस सैन्य अभियानों में अंतर-संचालन को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। इसने समुद्री अवरोधन और काउंटर पायरेसी ऑपरेशन के लिए कौशल बढ़ाने में भी मदद की।

यह अभ्यास भारत और नाइजीरिया द्वारा जीओजी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिहाज से पहली संयुक्त सैन्य अभियानगत तैनाती का प्रतीक है ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(1)7M0S.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(5)EITD.jpeg

***

एमजी/एएम/एबी/एसएस


(Release ID: 1859858)
Read this release in: English , Urdu , Bengali