निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

त्रिपुरा से राज्यसभा के लिये उप-चुनाव

प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2022 12:20PM by PIB Delhi

त्रिपुरा से राज्यसभा के लिये एक स्थान रिक्त हो गया है, जिसका विवरण इस प्रकार हैः

 

राज्य

सदस्य का नाम

कारण

रिक्ति की तिथि

कार्यकाल की अवधि

त्रिपुरा

डॉ. माणिक साहा

त्यागपत्र

04.07.2022

02.04.2028

 

2. आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार त्रिपुरा से राज्यसभा की उपरोक्त रिक्ति को भरने का निर्णय किया हैः

 

क्रम संख्या

कार्यक्रम

तिथियां

 

अधिसूचना का जारी होना

05 सितंबर, 2022 (सोमवार)

 

नामांकन की अंतिम तिथि

12 सितंबर, 2022 (सोमवार)

 

नामांकन पत्रों की जांच

13 सितंबर, 2022 (मंगलवार)

 

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

15 सितंबर, 2022 (गुरुवार)

 

मतदान की तिथि

22 सितंबर, 2022 (गुरुवार)

 

मतदान के घंटे

09:00 बजे प्रातः- 04:00 बजे सायं

 

मतगणना

22 सितंबर, 2022 (गुरुवार)  05:00 बजे सायं

 

तिथि जिसके पूर्व चुनाव पूरा हो जाना है

26 सितंबर, 2022 (सोमवार)

 

3. भारत निर्वाचन आयोग ने 02 मई, 2022 को प्रेस-नोट के पैरा 06 में कोविड-19 के जो विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं, वे https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ पर उपलब्ध हैं। इन दिशा-निर्देशों का, जहां भी लागू हों, सभी व्यक्तियों को पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पालन करना है।

4. त्रिपुरा के मुख्य सचिव को निर्देश दिया जा रहा है कि वे राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करें कि वह यह सुनिश्चित करे कि उपरोक्त उप-चुनाव की व्यवस्था करने के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के सम्बंध में निर्देशों का पूरा अनुपालन हो रहा है।

****

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1855717) आगंतुक पटल : 342
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali