PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
24 AUG 2022 6:57PM by PIB Delhi


- देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 210.58 करोड़ खुराक (94.05 करोड़ दूसरी खुराक और 14.30 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई
- पिछले 24 घंटों में 27,17,979 खुराक दी गई
- भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 96,442
- सक्रिय मामले 0.22 प्रतिशत
- मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.59 प्रतिशत
- पिछले 24 घंटों में 10,677 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,44,301 हुई
- पिछले 24 घंटों में 10,649 नये मामले दर्ज
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.62 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.32 प्रतिशत
- अब तक कुल 88.35 करोड़ जांच की जा चुकी हैं; पिछले 24 घंटों में 4,07,96 जांच की गईं
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
*****


भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 210.58 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ
12-14 वर्ष के आयु वर्ग को टीके की 4 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी गईं
भारत में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 96,442 है
पिछले 24 घंटों में 10,649 नए मामले सामने आए
मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.59 प्रतिशत है
वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.32 प्रतिशत है
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 210.58 करोड़ से अधिक (2,10,58,83,682) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,80,21,928 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4 करोड़ से अधिक (4,00,65,627) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
टीके की खुराक का समग्र कवरेज
|
|
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,04,13,715
|
|
दूसरी खुराक
|
1,01,03,610
|
|
एहतियाती खुराक
|
66,72,817
|
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,84,33,941
|
|
दूसरी खुराक
|
1,76,93,393
|
|
एहतियाती खुराक
|
1,29,79,040
|
|
12-14 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
4,00,65,627
|
|
दूसरी खुराक
|
2,97,32,609
|
|
15-18 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
6,15,86,402
|
|
दूसरी खुराक
|
5,20,79,088
|
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
56,03,54,273
|
|
दूसरी खुराक
|
51,22,16,123
|
|
एहतियाती खुराक
|
5,34,34,395
|
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
20,38,59,319
|
|
दूसरी खुराक
|
19,61,17,017
|
|
एहतियाती खुराक
|
3,09,86,699
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
12,75,52,876
|
|
दूसरी खुराक
|
12,25,79,284
|
|
एहतियाती खुराक
|
3,90,23,454
|
|
एहतियाती खुराक
|
14,30,96,405
|
|
कुल
|
2,10,58,83,682
|
भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 96,442 है। सक्रिय मामले, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.22 प्रतिशत हैं।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.59 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,677 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,37,44,301 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,649 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,07,096 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 88.35 करोड़ से अधिक (88,35,23,886) जांच की हैं।
देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 3.32 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गई है।

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1854039
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 200.21 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी लगभग 6.16 करोड़ अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 के टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करने तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(24 अगस्त 2022 तक)
|
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
2,00,21,66,975
|
|
अतिरिक्त उपलब्ध खुराकें
|
6,16,38,660
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद माध्यमों से टीके की 200.21 करोड़ से अधिक (2,00,21,66,975) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की लगभग 6.16 करोड़ (6,16,38,660) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1854024
ट्वीट लिंक
******
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1854193)
आगंतुक पटल : 281