पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

भारत ने रामसर स्थल के रूप में 10 अन्य आर्द्र-क्षेत्रों को नामित किया, ऐसे स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 64 हुई

Posted On: 03 AUG 2022 7:35PM by PIB Delhi

भारत ने रामसर स्थल के रूप में 10 अन्य आर्द्र-क्षेत्रों को नामित किया है। इस प्रकार देश में ऐसे स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 64 हो गई है जो 12,50,361 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं। नामित किए गए 10 नए स्थलों में से छह (6) स्थल तमिल नाडु में​ ​स्थित हैं जबकि गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और ओडिशा में से प्रत्येक में एक (1) स्थल है। इन स्थलों को नामित किए जाने से आर्द्र-क्षेत्रों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अलावा उनके संसाधनों का कहीं अ​धिक बुद्धिमानीपूर्वक उपयोग करने में मदद मिलेगी।

भारत 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षरित रामसर कन्वेंशन के तहत करार करने वाले पक्षों में शामिल रहा है। भारत ने 1 फरवरी 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए थे। भारत में अब तक 12,50,361 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाले 64 आर्द्र-क्षेत्रों को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थलों के रूप में नामित किया गया है।

 

रामसर स्थल के रूप में नामित 10 आर्द्र-क्षेत्र

क्रम संख्या

आर्द्र-क्षेत्र का नाम

हेक्टेयर क्षेत्र

राज्य

नामित होने की ति​थि

पृ​ष्ठ संख्या

  1.  

कूनथनकुलम पक्षी अभ्यारण्य

72.04

तमिल नाडु

08-11-2021

2-3

  1.  

सतकोसिया गॉर्ज

98196.72

ओडिशा

12-10-2021

4-5

  1.  

नंदा झील

42.01

गोवा

08-06-2022

6-7

  1.  

मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व

52671.88

तमिल नाडु

08-04-2022

8-9

  1.  

रंगनाथितु बी एस

517.70

कर्नाटक

15-02-2022

10-11

  1.  

वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स

19.75

तमिल नाडु

08-04-2022

12-13

  1.  

वेलोड पक्षी अभ्यारण्य

77.19

तमिलनाडु

08-04-2022

14-15

  1.  

सिरपुर वेटलैंड

161

मध्य प्रदेश

07-01-2022

16-17

  1.  

वेदान्थंगल पक्षी अभ्यारण्य

40.35

तमिल नाडु

08-04-2022

18-19

  1.  

उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य

43.77

तमिल नाडु

08-04-2022

20-21

 

10 आर्द्र-क्षेत्रों का कुल क्षेत्र

1,51,842.41

 

 

 

 

भारत में मौजूद 64 रामसर स्थलों का कुल क्षेत्र (उपरोक्त 10 स्थलों के नामित होने के बाद)

12,50,361

 

 

 

 

तस्वीरों के साथ प्रत्येक स्थल का संक्षिप्त विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

*****

 

एमजी/एएम/एसकेसी



(Release ID: 1849268) Visitor Counter : 472