संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईजीएनसीए ने "पार्टीशन हारर्स रिम्‍बरेंस डे" ​​पर आज एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की

Posted On: 05 AUG 2022 5:13PM by PIB Delhi

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्‍द्र (आईजीएनसीए) ने "आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम के तहत "पार्टीशन हारर्स रिम्‍बरेंस डे" ​​विषय पर आज नई दिल्ली में एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

इस अवसर पर एकीकृत मानव दर्शन अनुसंधान और विकास संस्थान के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने विनाशकारी विभाजन की भयावहता को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाजन के दौरान कई लोगों की जान चली गई और तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि विभाजन के परिणाम और उसका आघात आज तक महसूस और अनुभव किया जाता है।

संगोष्ठी में इतिहासकार श्री कृष्णानंद सागर ने कहा, अगस्त 1947 में भारत से अंग्रेजों के बाहर निकलने पर देश दो स्वतंत्र राज्यों में विभाजित हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के विभाजन ने भारतीय उपमहाद्वीप में लाखों लोगों की जान ली।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WYQT.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IJVA.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003H317.jpg

सम्मेलन का आयोजन भारत के विभाजन की त्रासदी पर आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्‍य से किया गया।

***

एमजी/एएम/केपी/सीएस


(Release ID: 1848898)
Read this release in: English , Urdu , Marathi