पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने वरिष्ठ गणमान्यजनों के साथ ‘जेएनपीए’ का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2022 4:47PM by PIB Delhi

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव गणराज्य के वरिष्ठ गणमान्यजनों के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बंदरगाह जेएनपीए (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण)का दौरा किया। 

श्री संजय सेठी, अध्यक्ष, जेएनपीए ने श्री उन्मेश शरद वाघ, उपाध्यक्ष, जेएनपीए, और जेएन पोर्ट के सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का अभिवादन और पारंपरिक स्वागत किया।

IMG_256

 

जेएनपीए के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को जेएनपीए की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। जेएनपीए की नवीनतम विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के विजन के अनुरूप ही जेएनपीए ने कई विकासात्मक परियोजनाएं शुरू की हैं जैसे कि वाधवन में ग्रीनफील्ड बंदरगाह का विकास, राज्य के भीतरी इलाकों में शुष्क बंदरगाह, चौथा कंटेनर टर्मिनल, इत्‍यादि, जो कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में व्‍यापक योगदान देंगे।

 

IMG_256

महामहिम राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने बंदरगाह के समग्र कामकाज का अवलोकन करने के लिए जेएनपीए के एक टर्मिनल जीटीआई का दौरा किया।

***

एमजी/एएम/आरआरएस /वाईबी                                              


(रिलीज़ आईडी: 1848510) आगंतुक पटल : 302
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi