PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 20 JUL 2022 6:01PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 200.61 करोड़ खुराक (92.71 करोड़ दूसरी खुराक और 6.11 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई
  • पिछले 24 घंटों में 26,04,797 खुराक दी गई
  • भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,654
  • सक्रिय मामले 0.33 प्रतिशत
  • मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.47 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों में 18,517 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या  बढ़कर 4,31,32,140 हुई
  • पिछले 24 घंटों में 20,557 नये मामले दर्ज
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.13 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.64 प्रतिशत
  • अब तक कुल 87.06 करोड़ जांच की जा चुकी हैं; पिछले 24 घंटों में 4,98,034 जांच की गईं

 

#Unite2FightCorona                                             #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

*****

Image

Image

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 200.61 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ

12-14 वर्ष के आयु वर्ग को टीके की 3.81 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी गईं

भारत में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 1,45,654 है

पिछले 24 घंटों में 20,557 नए मामले सामने आए

मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.47 प्रतिशत है

वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.64 प्रतिशत है

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 200.61 करोड़ से अधिक (2,00,61,24,684) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,64,58,875 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.81 करोड़ से अधिक (3,81,47,897) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

10410539

दूसरी खुराक

10081182

एहतियाती खुराक

6066760

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

18428070

दूसरी खुराक

17654983

एहतियाती खुराक

11577551

12-14 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

38147897

दूसरी खुराक

26478978

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

60897295

दूसरी खुराक

50269733

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

558989673

दूसरी खुराक

506377727

एहतियाती खुराक

8434037

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

203585682

दूसरी खुराक

194681701

एहतियाती खुराक

6195274

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

127373114

दूसरी खुराक

121647005

एहतियाती खुराक

28827483

एहतियाती खुराक

6,11,01,105

कुल

2,00,61,24,684

 

भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,654 है। सक्रिय मामले, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.33 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002DFI1.jpg

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,517 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,31,32,140 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00389I5.jpg

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZCK3.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 4,98,0354 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.06 करोड़ से अधिक (87,06,53,486) जांच की हैं।

देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 4.64 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VM47.jpg

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1842934

 

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट
 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं

 

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी लगभग 8.60 करोड़ अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 के टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करने तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

टीके की खुराकें

(20 जुलाई 2022 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,93,53,58,865

अतिरिक्त उपलब्ध खुराकें

8,60,46,365

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद माध्यमों से टीके की 193.53 करोड़ से अधिक (1,93,53,58,865) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की लगभग 8.60 करोड़ (8,60,46,365) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1842919

 

केन्द्र ने 9 राज्यों के 115 जिलों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कोविड मामलों में वृद्धि और सकारात्मकता दिखाई दे रही है; परीक्षण और टीकाकरण के निम्न स्तर के संबंध में चिंताएं उठीं

 

राज्य दैनिक आधार पर जिले-वार एसएआरआई और आईएलआई मामलों की जानकारी देंगे और निगरानी करेंगे

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने 9 राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में या तो कोविड के नए मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है या सकारात्मकता बढ़ रही हैं। कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डॉ. विनोद पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग भी उपस्थित थे।

इन राज्यों में पिछले एक महीने में मामलों में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए, डॉ. वी. के. पॉल ने दोहराया, “हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोविड अभी गया नहीं है। वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हमें हाई अलर्ट पर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में वर्तमान तेजी से गुजर रहे अनेक राज्यों में खराब निगरानी, खराब परीक्षण और औसत से कम टीकाकरण है। उन्होंने राज्यों से उच्च सकारात्मकता वाले क्षेत्रों में परीक्षण में सुधार करने, संशोधित निगरानी रणनीति के अनुसार निगरानी बढ़ाने और कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का आग्रह किया।

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1843073

 

ट्वीट लिंक

******

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1843222) Visitor Counter : 270