संघ लोक सेवा आयोग
सिविलसेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 का परिणाम
Posted On:
22 JUN 2022 6:18PM by PIB Delhi
दिनांक 05/06/2022 को आयोजित सिविलसेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविलसेवा(प्रधान) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-I (डीएएफ-I) में पुन: आवेदन करना है। डीएएफ-I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के अंक, कटऑफअंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थाr flविल सेवा परीक्षा, 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली के परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।
सूची देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
<><><><><>
SNC/RR
(Release ID: 1836271)
Visitor Counter : 1553