मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ एल मुरुगन कल कन्याकुमारी में डेयरी किसानों के साथ योग सत्र में भाग लेंगे


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए उलटी गिनती का कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 16 JUN 2022 7:19PM by PIB Delhi

आज़ादी का अमृत महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए उलटी गिनती कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री डॉ. एल मुरुगन कल तमिलनाडु के कन्याकुमारी में डेयरी किसानों के साथ योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भारत सरकार आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रही है और आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की उलटी गिनती कार्यक्रम  के रूप में योग सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।

विभाग का लक्ष्य महत्वपूर्ण आवश्यक पोषक तत्वों और लगभग संपूर्ण भोजन के अच्छे स्रोत के रूप में दूध एवं डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य तथा लोक कल्याण के लिए जन आंदोलन के रूप में आईडीवाई-2022 की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है।

****

एमजी/एएम/एनके/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1834656) आगंतुक पटल : 245
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Punjabi , Tamil