राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के राष्ट्रपति 13 से 15 जून तक कर्नाटक और गोवा का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2022 5:57PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 13 से 15 जून, 2022 तक कर्नाटक और गोवा का दौरा करेंगे।

13 जून, 2022 को राष्ट्रपति बेंगलुरू के राष्ट्रीय सैन्य स्कूल के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे।

14 जून, 2022 को राष्ट्रपति वैकुंठ हिल, वसंतपुरा, बेंगलुरु में श्री राजाधिराज गोविंदा मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

15 जून, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले गोवा के नए राजभवन की आधारशिला रखेंगे।

****

 

एमजी/ एमए/ एसकेएस/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1833335) आगंतुक पटल : 354
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil