युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया कबड्डी चैम्पियंस से मुलाकात की और उनको सम्मानित किया


श्री ठाकुर ने कहा, एक आयोजन स्थल के रूप में हरियाणा बहुत ही उपयुक्त स्थान है क्योंकि यहां खेल की संस्कृति बहुत मजबूत है

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2022 8:24PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री (एमवाईएएस) श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज एसबीआई खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) 2021 के युवा कबड्डी चैम्पियंस से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

 


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BBE8.jpg



खेल मंत्री ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम का औचक दौरा किया, जहां पर उन्होंने न केवल हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच लड़कियों के फाइनल कबड्डी मैच को देखने का आनंद लिया, बल्कि केआईवाईजी की विजेता कबड्डी टीमों को पदक भी प्रदान दिए।

युवा कबड्डी खिलाड़ियों से मिलने और उन्हें पुरस्कृत करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने केआईवाईजी महिला वॉलीबॉल का फाइनल मैच भी देखा और फाइनल में भाग लेने वाली युवा महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा उन्हें प्रेरित किया।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029DZL.jpg



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि हरियाणा एक आयोजन स्थल के रूप में बहुत उपयुक्त स्थान है क्योंकि यहां पर खेलों की संस्कृति बहुत मजबूत है। हमारे पास बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली एथलीट हैं, जो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें केवल सही अवसरों की आवश्यकता है, जो हम लगातार उन्हें प्रदान कर रहे हैं।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XG7L.jpg



केंद्रीय मंत्री के साथ हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह और अनुभवी लॉन्ग जम्पर तथा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज भी उपस्थित थीं।


*****


एमजी/एमए/एनके   

 


(रिलीज़ आईडी: 1832517) आगंतुक पटल : 182
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Punjabi , Gujarati