वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल, 2022 में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई

Posted On: 31 MAY 2022 5:24PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक अप्रैल, 2022 में 143.2 दर्ज किया गया। इसमें अप्रैल, 2021 के सूचकांक की तुलना में 8.4 फीसदी (अनंतिम) की बढ़ोतरी हुई है। कोयला, विद्युत, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, सीमेंट और प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल, 2022 में बढ़ा है।

उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने अप्रैल, 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) जारी किया है। यह सूचकांक चुने गए आठ प्रमुख उद्योगों जैसे कि कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और विद्युत में उत्पादन के संयुक्त और एकल प्रदर्शन की माप करता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के मदों में इन आठ प्रमुख उद्योगों का भारांश 40.27 फीसदी है। वार्षिक और मासिक सूचकांकों व विकास दर का विवरण क्रमशः सूची I और II में दिया गया है।

जनवरी, 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 3.7 फीसदी से 4.0 फीसदी तक संशोधित किया गया है। अप्रैल-मार्च, 2021-22 के दौरान सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.4 फीसदी (अनंतिम) थी।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश निम्नलिखित है:

कोयलाअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में कोयला उत्पादन (भारांश: 10.33 फीसदी) में 28.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

कच्चा तेलअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में कच्चे तेल के उत्पादन (भारांश: 8.98 फीसदी) में  0.9 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 2.6 फीसदी कम हुआ है।

प्राकृतिक गैस अप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में प्राकृतिक गैस के उत्पादन (भारांश: 6.88 फीसदी) में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में पेट्रोलियन रिफाइनरी उत्पाद के उत्पादन (भारांश: 28.04 फीसदी) में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 8.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उर्वरकअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में उर्वरक उत्पादन (भारांश: 2.63 फीसदी) में 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इस्पात अप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में इस्पात उत्पादन (भारांश: 17.92 फीसदी) में 0.7  फीसदी की कमी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सीमेंटअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में सीमेंट उत्पादन (भारांश: 5.37 फीसदी) में 8.0 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 20.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विद्युतअप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में विद्युत उत्पादन (भारांश: 19.85 फीसदी) में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल से मार्च, 2021-22 के दौरान इसके संचयी सूचकांक में 8.0 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

नोट 1: फरवरी 2022, मार्च 2022 और अप्रैल 2022 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुरूप प्रमुख उद्योगों के सूचकांकों को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2: अप्रैल, 2014 से नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त विद्युत उत्पादन के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।

नोट 3: ऊपर बताए गए उद्योग-वार भारांश आईआईपी से प्राप्त व्यक्तिगत उद्योग भारांश हैं और इसे 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार के लिए आनुपातिक आधार पर प्राप्त किए गए हैं।

नोट 4: मार्च 2019 से तैयार स्टील के उत्पादन के तहत 'कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स' आइटम के तहत हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5: मई, 2022 के लिए सूचकांक को गुरुवार, 30 जून 2022 को जारी किया जाएगा।

 

अनुलग्नक – I

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

वार्षिक सूचकांक और विकास दर

आधार वर्ष:  2011-12=100

क्षेत्र

भारांश

2012-13

2013-14

2014-15

2015-16

2016-17

2017-18

2018-19

2019-20

2020-21

मार्च-अप्रैल, 2021-22*

कोयला

10.3335

103.2

104.2

112.6

118.0

121.8

124.9

134.1

133.6

131.1

142.3

कच्चा तेल

8.9833

99.4

99.2

98.4

97.0

94.5

93.7

89.8

84.5

80.1

77.9

प्राकृतिक गैस

6.8768

85.6

74.5

70.5

67.2

66.5

68.4

69.0

65.1

59.8

71.3

रिफाइनरी उत्पाद

28.0376

107.2

108.6

108.8

114.1

119.7

125.2

129.1

129.4

114.9

125.1

उर्वरक

2.6276

96.7

98.1

99.4

106.4

106.6

106.6

107.0

109.8

111.6

112.4

इस्पात

17.9166

107.9

115.8

121.7

120.2

133.1

140.5

147.7

152.6

139.4

163.2

सीमेंट

5.3720

107.5

111.5

118.1

123.5

122.0

129.7

147.0

145.7

130.0

157.1

विद्युत

19.8530

104.0

110.3

126.6

133.8

141.6

149.2

156.9

158.4

157.6

170.1

समग्र सूचकांक

100.00

103.80

106.5

111.7

115.1

120.5

125.7

131.2

131.6

123.2

136.1

*अनंतिम

 

वृद्धि दर (वार्षिक आधार पर, फीसदी में)

 

क्षेत्र

भारांश

2012-13

2013-14

2014-15

2015-16

2016-17

2017-18

2018-19

2019-20

2020-21

मार्च-अप्रैल, 2021-22*

कोयला

10.3335

3.2

1.0

8.0

4.8

3.2

2.6

7.4

-0.4

-1.9

8.5

कच्चा तेल

8.9833

-0.6

-0.2

-0.9

-1.4

-2.5

-0.9

-4.1

-5.9

-5.2

-2.6

प्राकृतिक गैस

6.8768

-14.4

-12.9

-5.3

-4.7

-1.0

2.9

0.8

-5.6

-8.2

19.2

रिफाइनरी उत्पाद

28.0376

7.2

1.4

0.2

4.9

4.9

4.6

3.1

0.2

-11.2

8.9

उर्वरक

2.6276

-3.3

1.5

1.3

7.0

0.2

0.03

0.3

2.7

1.7

0.7

इस्पात

17.9166

7.9

7.3

5.1

-1.3

10.7

5.6

5.1

3.4

-8.7

17.1

सीमेंट

5.3720

7.5

3.7

5.9

4.6

-1.2

6.3

13.3

-0.9

-10.8

20.8

विद्युत

19.8530

4.0

6.1

14.8

5.7

5.8

5.3

5.2

0.9

-0.5

8.0

समग्र सूचकांक

100.00

3.8

2.6

4.9

3.0

4.8

4.3

4.4

0.4

-6.4

10.4

*अनंतिम

 

अनुलग्नक II

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

मासिक सूचकांक और विकास दर

आधार वर्ष:  2011-12=100

सूचकांक

क्षेत्र

कोयला

कच्चा तेल

प्राकृतिक गैस

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

इस्पात

सीमेंट

विद्युत

समग्र सूचकांक

भारांश

10.3335

8.9833

6.8768

28.0376

2.6276

17.9166

5.3720

19.8530

100.00

अप्रैल- 2021

113.5

78.5

66.7

123.4

88.3

160.0

159.0

174.0

132.0

मई- 2021

117.1

76.8

68.7

117.7

102.5

149.4

131.1

161.9

125.4

जून- 2021

112.1

78.2

70.0

113.2

116.9

153.1

148.2

169.1

127.2

जुलाई- 2021

119.2

80.3

72.8

122.2

120.1

155.2

154.3

184.7

134.7

अगस्त- 2021

118.4

79.4

73.7

115.5

117.0

161.1

148.8

188.7

134.2

सितंबर- 2021

113.8

77.0

73.3

112.7

113.6

160.5

141.1

167.9

128.0

अक्टूबर- 2021

140.4

79.2

76.3

127.5

122.9

167.6

161.9

167.3

137.8

नवंबर- 2021

149.2

76.6

72.2

131.9

121.4

157.4

127.3

147.9

131.8

दिसंबर- 2021

164.3

79.1

72.2

134.4

121.1

169.9

168.8

162.5

141.7

जनवरी- 2022

174.8

79.1

71.4

135.8

115.2

174.5

176.4

165.6

144.8

फरवरी- 2022*

174.7

71.6

64.9

124.9

102.4

165.5

169.0

160.8

137.3

मार्च, 2022*

210

79.6

72.6

142.5

107.7

183.9

198.8

191.0

158.2

अप्रैल, 2022*

146.2

77.8

70.9

134.7

96.0

158.9

171.7

192.5

143.2

 

*अनंतिम

 

वृद्धि दर (वार्षिक आधार पर फीसदी में)

क्षेत्र

कोयला

कच्चा तेल

प्राकृतिक गैस

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

इस्पात

सीमेंट

विद्युत

समग्र सूचकांक

भारांश

10.3335

8.9833

6.8768

28.0376

2.6276

17.9166

5.3720

19.8530

100.00

अप्रैल- 2021

9.5

-2.1

25.0

30.9

3.9

494.8

606.6

38.5

62.6

मई- 2021

7.0

-6.3

20.1

15.3

-9.6

55.1

11.7

7.5

16.4

जून- 2021

7.4

-1.8

20.6

2.4

2.0

25.2

7.5

8.2

9.4

जुलाई- 2021

18.8

-3.2

19.0

6.7

0.6

9.4

21.7

11.0

9.9

अगस्त- 2021

20.6

-2.3

20.7

9.1

-3.1

6.9

36.3

16.0

12.2

सितंबर- 2021

7.8

-1.7

27.5

6.0

0.04

7.1

11.3

0.9

5.4

अक्टूबर- 2021

14.7

-2.2

25.8

14.4

0.04

5.9

14.6

3.2

8.7

नवंबर- 2021

8.2

-2.2

23.7

4.3

2.5

0.9

-3.6

2.1

3.2

दिसंबर- 2021

5.2

-1.8

19.5

5.9

3.5

-0.6

14.2

2.9

4.1

जनवरी- 2022

8.2

-2.4

11.7

3.7

-2.0

3.8

14.1

0.9

4.0

फरवरी- 2022*

6.8

-2.2

12.5

8.8

-1.4

5.9

5.0

4.5

6.0

मार्च, 2022*

-0.1

-3.4

7.6

6.1

15.3

5.0

9.0

6.1

4.9

अप्रैल, 2022*

28.8

-0.9

6.4

9.2

8.7

-0.7

8.0

10.7

8.4

 

*अनंतिम, वार्षिक आधार (वाईओवाई) की गणना पिछले वर्ष के समान माह पर की गई है

 

                              ********************

एमजी/एएम/एचकेपी/वाईबी



(Release ID: 1831629) Visitor Counter : 143


Read this release in: English , Urdu , Marathi