पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर सलाह मशविरे के लिए एक बैठक का आयोजन किया


श्री जी किशन रेड्डी, श्री नितिन जयराम गडकरी, श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री मनसुख मंडाविया, श्री अजय भट्ट और श्रीयुत श्रीपद येसो नाइक बैठक में शामिल हुए

प्रविष्टि तिथि: 02 JUN 2022 7:30PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने दिनांक 01 जून 2022 को नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के होटल अशोक में राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर विचार विमर्श के लिए एक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PR1V.jpg

 

राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर समग्र चर्चा के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने विभिन्न मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन जयराम गडकरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, श्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए। पर्यटन और रक्षा मंत्री राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट और पर्यटन और जहाजरानी राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक भी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TRE4.jpg

राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा, परामर्शदात्री बैठक के दौरान आमंत्रित सदस्यों द्वारा विभिन्न मूल्यवान सुझाव दिए गए।

पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने बहुमूल्य सुझावों की सराहना की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बैठक के दौरान प्राप्त विभिन्न सुझावों को उपयुक्त रूप से शामिल करके राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

*******

एमजी/एमए/एमकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 1830676) आगंतुक पटल : 300
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi