सूचना और प्रसारण मंत्रालय

एमआईएफएफ ने भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया


जापानी शॉर्ट-फिल्म पैकेज को #MIFF में प्रदर्शित किया जाएगा

Posted On: 02 JUN 2022 5:47PM by PIB Delhi

17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसका उत्सव मनाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच लघु फिल्मों का एक विशेष पैकेज एमआईएफएफ में कल शाम 6 बजे मुंबई स्थित फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स के सभागार-I में प्रदर्शित किया जाएगा।

इस पैकेज में शॉर्ट शॉर्ट्स फिल्म महोत्सव और एशिया (एसएसएफएफ एंड एशिया) की पांच शॉर्ट फिक्शन फिल्मों को चुना गया है। यह 1999 से टोक्यो में आयोजित एक वार्षिक ऑस्कर-क्वालीफाइंग शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल है। यह एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म समारोहों में से एक है।

आइए, हम इस विशेष पैकेज के तहत प्रदर्शित होने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं

  1. होम अवे फ्रॉम होम

निर्देशक: जेम्स जिराजू

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7-1S8K6.jpg

एक टैक्सी ड्राइवर, युवा लड़की और बैकर पैकर एक विलक्षण टोक्यो की यात्रा करते हैं, जो क्रमशः अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया स्थित उन हर एक के घर से जुड़ा हुआ है। अकीको एक जापानी महिला है, जो सभी यात्राओं में शामिल होती हैं।

  1. शेक्सपियर इन टोक्यो

निदेशक : यूकू सैतो

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7-2HVEE.jpg

डाउन सिंड्रोम के साथ शेक्सपियर का एक ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक अपने दबंग बड़े भाई से दूर होने और अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए टोक्यो की यात्रा करने के रूप में एक एकल साहसिक कार्य पर निकलता है। अपनी इस यात्रा में वह जिरहपोश के अपने ज्ञान, अपनी स्केचबुक और अपनी बुद्धि का उपयोग उन लोगों का दिल जीतने के लिए करता है, जिनसे वह मिलता है।

  1. जोसेज टूर डी टोक्यो

निदेशक : किमिये तनाका

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7-3BD0M.jpg

यह फिल्म एक युवा मेक्सिकन व्यक्ति जोस और उसकी टोक्यो की पहली यात्रा की कहानी है, जब वह एक सोशल मीडिया हस्ती एलेक्स के लिए काम करता है। अपने सपनों को पूरा करने के प्रयास में शहर में चारों ओर घुमते हुए जोस को शहर के आकर्षण का पता चलता है।

  1. दिस इज टोक्यो

निदेशक : बेन सुजुकी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7-4ISHF.jpg

यह फिल्म केंटो और एलिस की कहानी है। केंटो को सिंगापुर की एक कंपनी में कर्मचारी के रूप में चुना गया है। केंटों को कंपनी के अध्यक्ष एलिस क्वांग, जो टोक्यो आए हैं, के साथ रहने का काम सौंपा गया है। उनका उत्साह हीन व्यवहार एलिस को हैरान करता है। हालांकि, जब वे एक साथ टोक्यो में दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर जाते हैं, तो हृदय में एक परिवर्तन होता है।

 

  1. शाबू-शाबू स्पिरिट

निदेशक : यूकू सैतो

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7-5HOV9.jpg

एक चिंतित पिता शोजो यह देखने के लिए कि उनकी बेटी का मंगेतर उसके योग्य है या नहीं, एक पड़ताल करता है। उनकी पत्नी शाबू-शाबू भोजन के लिए एक नाबे (खाना पकाने का बर्तन) तैयार करती हैं।

********

 

हमारा मानना ​​है कि आप जैसे फिल्म-प्रेमी के अच्छे शब्दों से अच्छी फिल्में चलती हैं। हैशटैग #एनीथिंग फॉर फिल्म्स / #फिल्म्स के लिए कुछ भी और # एमआईएफएफ 2022 का उपयोग करके सोशल मीडिया पर फिल्मों के लिए अपने लगाव को साझा करें। हाँ, फ़िल्मों के लिए लगाव को फैलाएँ!

कौन सी # एमआईएफएफ 2022 फिल्मों ने आपके दिल की धड़कन को कम या ज्यादा कर दिया? हैशटैग #माईएमआईएफएफलव का उपयोग करके दुनिया को अपनी पसंदीदा एमआईएफएफ फिल्मों के बारे में बताएं

यदि आप कहानी से प्रभावित हैं, तो संपर्क करें! क्या आप फिल्म या फिल्म निर्माता के बारे में अधिक जानना चाहेंगे? विशेष रूप से, क्या आप पत्रकार या ब्लॉगर हैं जो फिल्म से जुड़े लोगों से बात करना चाहते हैं? पीआईबी आपको उनसे जुड़ने में मदद कर सकता है, हमारे अधिकारी महेश चोपडे से +91-9953630802 पर संपर्क करें। आप हमें miff.pib[at]gmail[dot]com पर भी लिख सकते हैं।

महामारी के बाद फिल्मोत्सव के पहले संस्करण के लिए, फिल्म प्रेमी उत्सव में ऑनलाइन भी भाग ले सकते हैं। https://miff.in/delegate2022/hybrid.php?cat=aHlicmlk पर एक ऑनलाइन प्रतिनिधि (अर्थात हाइब्रिड मोड के लिए) के रूप में मुफ्त में पंजीकरण करें। प्रतियोगिता की फिल्में, जब उपलब्ध होंगी, यहां देखी जा सकती हैं।

 

********

एमजी/एमए/एचकेपी



(Release ID: 1830632) Visitor Counter : 284


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil